Pune Zika virus : पुणे में  फैल रहा है यह वायरस!

Pune Zika virus : पुणे में  फैल रहा है यह वायरस!

Pune Zika virus : पुणे में  Zika virus ने अभी तक 6 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है जिसमें 2 गर्भवती महिलायें है। यह बीमारी मछरों द्वारा काटने से फैल रही है।

Zika
Pune Zika virus

Zika virus cases : महाराष्ट्र के पुणे में Zika virus के छह मामले सामने आयें है स्वास्थ अधिकारियों ने सोमवार को बताया की  इस virus ने दो गर्भवती महिलाओं को अपने चपेट में ले चुका है एक महिला की उम्र लगभग 28 वर्ष है जिसमें Zika virus का संक्रमण पाया गया है उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है। जबकि दूसरी गर्भवती महिला  को सोमवार को संक्रमण का पता चला ।

हालाँकि एक अधिकारी ने बताया की दोनों महिलाओं की हालत बिलकुल ठीक है।गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस भ्रूण में माइक्रोसेफेली (ऐसी स्थिति जिसमें असामान्य मस्तिष्क विकास के कारण सिर काफी छोटा हो जाता है) का कारण बन सकता है। जीका वायरस के संक्रमण का पहला मामला एरंडवाने से सामने आया था, जब एक 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

नगर निगम, स्वास्थ निगरानी 

इसके बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया। अधिकारी ने बताया कि मुंधवा में भी एक 47 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवक जीका वायरस से संक्रमित है।मच्छरों के काटने से फैल रहा है यह वायरस।जिसे डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए भी जाना जाता है।पुणे नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है. उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए फॉगिंग और फ्यूमिगेशन जैसे उपाय किए जा रहे हैं।

जीका वायरस के लक्षण

आमतौर पर जीका वायरस से संक्रमित 80 फीसदी लोगों में कोई संक्रमण नहीं दिखते, लेकिन अगर किसी को बुखार, दाने, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द या कंजेक्टिवाइटिस जैसा लग रहा है, तो इग्‍नोर नहीं करना चाहिए. यह लक्षण संक्रमित मच्‍छर के काटने के एक सप्‍ताह बाद दिखाई देते हैं और बाद में लगभग एक सप्ताह तक बने रह सकते हैं।

Read more

Leave a Comment